फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ओएचई लाइन पर गिरा पेड़, दो घंटे खड़ी रही शाहजहांपुर-पीलीभीत ट्रेन

Wed, 06 Aug 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पेड़ की टहनी लगने से क्षतिग्रस्त हुआ इंजन का शीशा संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन पर पेड़ गिरने से शाहजहांपुर से पीलीभीत आ रही पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। बीसलपुर-बरखेड़ा के बीच पतरसिया के पास ट्रेन रुकी रहने से यात्री बेहाल हो गए। पीलीभीत से डीजल इंजन भेजकर ट्रेन को पीलीभीत स्टेशन लाया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर मंगलवार सुबह 6:30 बजे शाहजहांपुर से चलकर नौ बजे पीलीभीत पहुंचती है। ट्रेन के भोपतपुर स्टेशन पहुंचने का समय 8:10 बजे है। इस ट्रेन से बीसलपुर, भोपतपुर और अन्य स्थानों से काफी संख्या में दैनिक यात्री सफर करते हैं। जरूरी काम से पीलीभीत शहर आने वाले लोग भी इस ट्रेन को पकड़ते हैं।
मंगलवार सुबह ट्रेन बीसलपुर से भाेपतपुर के लिए रवाना हुई। इसी समय गांव पतरसिया के समीप ओएचई लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई और ट्रेन के पहिए थम गए। पेड़ की टहनी लगने से इंजन के आगे का शीशा भी टूट गया। स्पार्किंग भी हुई। ट्रेन के रुकने का पता चला तो रेलवे के अफसर हरकत में आए। इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची। पीलीभीत से डीजल इंजन भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद डीजल इंजन लगाकर ट्रेन को पीलीभीत लाया गया। इस खराबी से ट्रेन करीब दो घंटे पतरसिया के पास ही खड़ी रही।
विज्ञापन



करीब सवा आठ बजे से ट्रेन खड़ी है। काफी देर बाद पता चला कि बारिश और हवा की वजह से पेड़ गिर गया था। इस वजह से ट्रेन रुकी है।- भूपेंद्र, बीसलपुर


बीसलपुर से ट्रेन में सवार हुए थे, पूरनपुर जाना है। लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रेन रुक गई। करीब दो घंटे से ट्रेन यहां खड़ी है। - बाबूराम

पेड़ की टहनी लगने से क्षतिग्रस्त हुआ इंजन का शीशा संवाद

पेड़ की टहनी लगने से क्षतिग्रस्त हुआ इंजन का शीशा संवाद

पेड़ की टहनी लगने से क्षतिग्रस्त हुआ इंजन का शीशा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें