बिलसंडा। गांव बल्देवपुर में सड़क किनारे लगा पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया। इससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, तार भी टूट गए। सोमवार की रात हुई बारिश और हवा चलने से गांव बल्देवपुर में सड़क किनारे लगा शीशम का पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। साथ ही बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। उर्जा निगम के जेई राजेश कुमार ने बताया कि कर्मियों को बिजली खंभा सही करने के लिए भेजा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद