बिलसंडा। बारिश के साथ चली हवा से पेड़ की टहनी टूटने से ट्रांसफार्मर का पोल टूट गया। लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिजली के पोल टूटने से तार भी टूट गए। जीजीआईसी कॉलेज के गेट के सामने लगे ट्रांसफार्मर से हाथीखाना मोहल्ले में बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार देर रात हुई बारिश के साथ चली हवा में पेड़ की टहनी टूटकर तारों के ऊपर गिर गई। इससे तारों के साथ खंभा भी टूट गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार को कर्मचारियों ने नया पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू की। संवाद