फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में नाले में मिला महिला का शव

Wed, 05 Jul 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर में शव मिलने की सूचना के बाद लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। ईदगाह चौराहा और पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बीच नाले से मंगलवार शाम एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरेली रोड स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय से लगभग 200 मीटर पहले नाले में मंगलवार शाम कुछ लोगों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव करीब चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस में किसी स्थानीय महिला के गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं है। इससे महिला के कहीं बाहर की होने का अनुमान लगाया जा रहा है। है। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष है। कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम अरुण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें