फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 14 Nov 2015 10:29 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी 35 वर्षीय सोनेलाल की शनिवार को हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी छेदालाल ने बताया कि उनका भाई सोनेलाल जिला हरदोई के कस्बा संडीला के एक प्रतिष्ठान पर नौकरी करता था। वह शनिवार को किसी काम से ट्रेन द्वारा हरदोई गया था। हरदोई रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय वह ट्रेन के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी मेें उसकी शर्ट की जेब में मिले कागजों से स्पष्ट हुआ कि वह बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली का रहने वाला है। हरदोई पुलिस द्वारा मिली सूचना के आधार पर यहां की कोतवाली पुलिस ने मृतक के घर जाकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही घर के अधिकांश लोग हरदोई रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें