फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर रूट पर विद्युतीकरण का आज सीआरएस गहनता से करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर रेल खंड पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। शनिवार को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारी शुक्रवार को दिनभर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि के दर्शनार्थियों को जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेन का सफर मिलने जा रहा है। पीलीभीत से टनकपुर तक विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। कई बार गोरखपुर मुख्यालय और इज्जतनगर मंडल के अधिकारी भी खामियों को दुरुस्त कराने के लिए निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बाद विद्युतीकरण को फाइनल टच देने के लिए शनिवार को सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान अधिकारियों के साथ सुबह सवा दस बजे से निरीक्षण शुरू करेंगे। पीलीभीत से सवा दस बजे निरीक्षण करते हुए 10:45 बजे न्यूरिया स्टेशन पहुंचेंगे। फिर वहां 15 मिनट तक स्टेशन पर विद्युतीकरण का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मझोला में 132 केवीए के हाईवोल्टेज लाइन को स्टेशन परिसर में देखेंगे। बाद में खटीमा, बनबसा स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए शाम को पांच बजे टनकपुर स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद वहां एक घंटा तक निरीक्षण करेंगे। शाम छह बजे इलेक्ट्रिक लोको लगी स्पेशल ट्रेन से पीलीभीत तक स्पीड ट्रॉयल करेंगे।
डीआरएम ने आमजन से की अपील
टनकपुर रेल खंड पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। शनिवार को सीआरएस निरीक्षण के दौरान विद्युत लाइन में 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ने लगेगा। इसके अलावा शाम को स्पीड ट्रॉयल होगा। डीआरएम आशुतोष पंत ने अपील करते हुए कहा कि टनकपुर 13 मार्च से विद्युतमय हो जाएगा। इससे ट्रैक पर जाना घातक हो सकता है। इस लिए लोग खुद और पशुओं को ट्रैक की ओर न जाने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें