फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरेली सिटी यार्ड पर काम के कारण प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे प्रशासन की ओर से इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248 पर काम कराया जाएगा। इसके कारण ट्रेनों का यहां से शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा। इसमें पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ी आठ मार्च से 28 अप्रैल तक, पीलीभीत-बरेली-सिटी लालकुआं सवारी गाड़ी का आठ मार्च से 28 अप्रैल तक, काशीपुर-बरेली सिटी-पीलीभीत विशेष गाड़ी आठ मार्च से 28 अप्रैल, पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी सात और आठ मार्च के अलावा 29 अप्रैल तक इज्जतनगर से शाॅर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा। इसके साथ ही टनकपुर बरेली सिटी डेमू का आठ मार्च से 29 अप्रैल तक इज्जतनगर से शॉर्ट-टर्मिनेट कर संचालन किया जाएगा। मेला स्पेशल टनकपुर-बरेली सिटी गाड़ी 7, 23 मार्च, 9, 27, 28 और 30 अप्रैल को शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें