फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे दिन भी ठप रहा ट्रेनों का संचालन

Thu, 11 Jul 2024 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर/शाहजहांपुर। कटना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार जाने के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी बीसलपुर और निगोही के बीच ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम जलस्तर बढ़ने के बाद ट्रेनों का संचालन रोका गया था। मिघोना पुल के नीचे जलस्तर अब भी खतरे के निशान के पार है। इसको देखते हुए एहतियातन ट्रेन संचालन बंद रखा गया है। इस वजह से बीसलपुर और निगोही के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
मंगलवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से पीलीभीत के लिए सुबह 6:40 बजे ट्रेन संख्या 05396 रवाना हुई थी, लेकिन निगोही के आगे नहीं पहुंच सकी। वहीं पीलीभीत से चलने वाली 05381 ट्रेन भी बीसलपुर तक ही पहुंची। निगोही से बीसलपुर के बीच कठिना पुल पर खतरे से निशान से ऊपर बाढ़ का पानी पहुंच गया। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से पीलीभीत के लिए चलने वाली शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर स्पेशल ट्रेन नंबर 05396, 05418, तथा 0582 निरस्त रहीं। पीलीभीत से चलकर यहां भी कोई ट्रेन नहीं आ सकी।
विज्ञापन

बुधवार को बड़ी संख्या में लोग निगोही जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर आए मगर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। रेलवे स्टेशन की बुकिंग विंडो पर निगोही के लिए टिकट ही नहीं बेचे गए। इस बाबत इज्जत नगर डीआरएम के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जलस्तर घटने के बाद ही इस मार्ग पर संचालन शुरू होगा। जलस्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें