फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान की आवक बढ़ने से रोजा मंडी में लगा जाम

Sat, 24 Oct 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रोजा मंडी परिसर में ट्राॅलियों के कारण लगा जाम। संवाद  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोजा। मंडी समिति परिसर में धान की आवक बढ़ने और क्रय केंद्रों पर धीमी तौल के चलते शुक्रवार को जाम लग गया। सुबह से दोपहर एक बजे तक मंडी परिसर से लेकर पुराने हाईवे तक करीब एक किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगी रही। मंडी सचिव कार्यालय के बाहर तक व्यापारियों का धान पड़ा होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ।
मंडी क्रय केंद्र पर धान लेकर पहुंचे नवादा इंदेपुर के किसान गुरुतेज का मंडी सचिव धनंजय सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर तौल शुरू कराई। पहले दिन उनके 62 क्विंटल 80 किलो धान की तौल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीयू के दो क्रय केंद्रों पर दो किसानों से 100 क्विंटल, पीसीएफ केंद्र पर एक किसान से 90 क्विंटल और आरएफसी के दो केंद्रों पर दो किसानों से 145 क्विंटल धान खरीदा गया। वहीं, एफसीआई क्रय केंद्र पर बारदाना उपलब्ध न होने के कारण अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। मंडी सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक मंडी में कुल 9 लाख 45 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है।

रोजा मंडी परिसर में ट्राॅलियों के कारण लगा जाम। संवाद  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें