फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुल पर पानी भरा होने से आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव रमभोजा के पास बाढ़ के पानी में डूबा माला नदी का पुल। संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में बाढ़ का पानी उतर गया है, लेकिन गांव रंभोजा के पास माला नदी के पुल पर अब भी जलभराव की समस्या है। यातायात प्रभावित होने से राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


देवहा नदी, माला नदी, कटना नदी और रपटुआ नदी का जलस्तर बढ़ जाने से दो दिन पूर्व तहसील क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में बाढ़ के हालात बन गए थे। दो दिन तक लोगों को काफी समस्या हुई थी, लेकिन मंगलवार तक अधिकतर हिस्सों से बाढ़ का पानी निकल गया, लेकिन गांव रंभोजा के पास माला नदी के पुल पर बाढ़ का पानी अब भी आधा मीटर ऊंचाई में भरा हुआ है। जिसके चलते आवागमन प्रभावित है। तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तक पुल से सारा पानी उतर जाएगा और यातायात सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें