फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फार्म हाउस के निकट पहुंचा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
अमरिया के जगत गांव में फार्म हाउस के पास टहलता तेंदुआ। स्रोत:वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अमरिया। जंगल से बाहर हिंसक वन्यजीवों की चहलकदमी जारी है। मंगलवार सुबह अमरिया क्षेत्र के जगत गांव की सीमा में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत फैल गई। सूचना के बाद वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निगरानी बढ़ा दी। तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के जगत गांव निवासी काला सिंह के फार्म हाउस के निकट तेंदुए की चहलकदमी की भनक लगते ही परिजनों और मजदूरों में हड़कंप मच गया। स्थिति को परखने के लिए फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी को देखा गया। जिसमें तेेंदुआ खेतों की ओर जाता दिखाई दिया। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में कई माह से तेंदुओं की दहशत बनी हुई है। अक्सर इनकी खेत और आबादी के निकट चहलकदमी भी देखी जाती है।
उनका कहना है कि तेंदुए से खतरा तो है, लेकिन छुट्टा पशुओं से फसलों में होने वाला नुकसान भी कम हुआ है। जिसके चलते वे कई बार तेंदुआ देखे जाने के बाद भी वन विभाग को सूचना नहीं देते हैं। क्षेत्रीय वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह ने बताया कि तेंदुए की निगरानी के लिए टीम को लगाया गया है। किसानों को भी जागरूक करने के साथ सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन



किसानों का दावा-क्षेत्र में घूम रहे तीन तेंदुए
जगत, सूरजपुर आदि गांवों के किसानों का कहना है कि क्षेत्र में तीन तेंदुए घूम रहे हैं। जो 15 किमी दायरे में चहलकदमी करते हैं। अक्सर अलग-अलग जगहों पर तेंदुए की चहलकदमी देखी जाती है। तेंदुए की मौजूदगी से बच्चों को अधिक खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें