बीसलपुर में गांव चौसरा के पास रेलवे के अंडरपास में भरा पानी। संवाद
बीसलपुर। रेलवे की अनदेखी के चलते गांव चौसरा के पास स्थित अंडरपास में पिछले एक सप्ताह से आधा मीटर तक पानी भरा हुआ है। इस वजह से उधर का आवागमन प्रभावित हो रहा है। आने जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है। सर्वाधिक दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हो रही है। जागरूक लोग जिम्मेदारों का ध्यान रोजाना इस ओर आकर्षित कराते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में जिम्मेदारों के प्रति रोष है। संवाद