पीलीभीत। करेली थाना क्षेत्र के लिलहर गांव स्थित शिव मंदिर में अमावस्या के मेले के दौरान शनिवार को एक युवक व्यापारी की पत्नी के गले से चेन झपटकर फरार हो गया।
शहर निवासी व्यापारी शरद पत्नी के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। भीड़ के बीच हुई घटना से अफरातफरी मच गई। मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने पर पीड़ित ने नाराजगी जताई। शरद ने एसपी को फोन पर सूचना देने के बाद थाने में शिकायत की। सीओ राहुल पाण्डेय ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद