फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपलिंग से न घबराएं व्यापारी, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : गुलाटी

विज्ञापन
पूरनपुर में व्यापारियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की स्टेशन चौराहा के निकट एक पैलेस में हुई ब
विज्ञापन
पूरनपुर। खाद्य सुरक्षा को लेकर शासन से आई गाइडलाइन को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने कहा कि व्यापारियों को सैंपलिंग से घबराने की जरूरत नहीं है, नमूना फेल होने पर आपत्ति दाखिल कर उसकी केंद्रीय लैब में दोबारा जांच कराने का अधिकार उसके पास है। सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों को उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारी खरीदे गए सामान का बिल लें। वे शनिवार शाम छह बजे नगर के स्टेशन चौराहा के समीप एक पैलेस में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां ने कहा कि चेकिंग के लिए आने वाले अफसरों से व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं है। नाजायज दवाब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहायक खाद्य आयुक्त रामअवतार यादव ने कहा कि नमूना लेना विभाग का काम है। व्यापारी घबराए नहीं। अगर किसी का नमूना फेल होता है तो उसको इसकी सूचना दी जाती है। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी चाहे तो अपने शुल्क पर दोबारा केंद्रीय लैब से जांच करा सकते हैं।
बैठक में राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, अजय खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ.सुधाकर पांडेय, राजकुमार फौजी, सुरेंद्र अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें