फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर में वाणिज्य कर टीम को छापा मारने से रोकेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में तय हुआ कि छापा मारने की आड़ में व्यापारी का दोहन और उत्पीड़न व्यापार मंडल किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। वाणिज्य कर विभाग की टीम यदि छापा मारने आती है तो उसका विरोध करके जवाब दिया जाएगा। विरोध जताने के लिए कस्बे को चार हिस्सों में बांटा गया है।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के प्रतिष्ठान में शुक्रवार शाम चार बजे नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि वाणिज्य कर आयुक्त अमृता सोनी ने हर महीने प्रत्येक जिले में 10 छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बगैर छापा मारे ही सरकार का राजस्व बढ़ा है, फिर भी छापे मारने की बात हो रही है।
नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां ने कहा कि सर्वे या फिर छापे की कार्रवाई किसी हाल में नहीं होने दी जाएगी। विरोध सही ढंग से हो सके, इसके लिए नगर को चार सेक्टर में बांटा गया है। तय हुआ कि प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी युवा व्यापार मंडल का पदाधिकारी होगा। सेक्टर प्रभारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम काम करेगी। व्यापारियों के पास सेक्टर प्रभारी का मोबाइल नंबर रहेगा। छापे की सूचना पर व्यापार सेक्टर प्रभारी को सूचना देंगे। इसके बाद एकत्र होकर छापा मारने आने वालों को खदेड़ा जाएगा। नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया गया। संचालन अशोक खंडेलवाल ने किया। बैठक में बलजीत सिंह खैरा, राजेंद्र खंडेलवाल, शैलेंद्र गुप्ता, विजयपाल विक्की, फारूक खां, दीपक अग्रवाल, सोनू छीना, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें