फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जाम से निजात दिलाने के लिए कोतवाल से मिले व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर में जाम से परेशान व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल से मिलकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। साथ ही ई-रिक्शा संचालन और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही ई-रिक्शा और भारी वाहनों का रूट निर्धारित करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन


उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगराध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में कोतवाल राजीव शर्मा से मिले व्यापारियों ने नगर में जाम की समस्या से अवगत कराया। कहा कि नगर में ई-रिक्शा काफी संख्या में चलते हैं। सवारियों को देखते ही चालक अपने ई-रिक्शा को बीच सड़क पर रोक देते हैं।
इसके अलावा चौराहों, सड़कों के फुटपाथ पर ई-रिक्शा और वाहनों के खड़े होने से जाम लगने से परेशानी होती है। ऐसे में जरूरी है कि नगर में भारी वाहनों और ई-रिक्शा का रूट तय किया जाए, ताकि जाम से निजात मिले। व्यापारियों ने शीघ्र ही समस्या का समाधान न होने पर एसपी से मिलने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल से मिलने वालों में प्रदीप शुक्ला, रवि जयसवाल, जफर अली, डॉ. उमाशंकर कोहली, मलकीत सिंह, अखिलेश मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें