फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 Oct 2015 11:21 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने व्यापारी सुरक्षा सेल बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व तमाम व्यापारी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारी सुरक्षा के लिए सुरक्षा सेल बनवाने, व्यापारी दुघर्टना बीमा की धनराशि पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख करने, 60 साल से अधिक आयु के लिए पेंशन योजना लागू कराने, बढ़ी बिजली दरों को वापस लेने, कामर्शियल दरें घरेलू दरों के बराबर करने व फिक्स चार्ज समाप्त कराने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री सुनील कुमार वर्मा, संजय पांडेय, अरुणदास चंचल, योगेश शुक्ला, मोहम्मद आसिफ, ओमप्रकाश लोधी, मोहम्मद शकील आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें