फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में चोरियों की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में उबाल

Wed, 07 Feb 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बढ़ रही चोरियों की वारदातों को देख व्यापारियों में खासा आक्रोश है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में बुधवार को एसपी से मिलेगा। वहीं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को व्यापारियोंकी एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

शहर में सोमवार की रात को एक मोबाइल की दुकान से चोर नकब लगाकर हजारों रुपये के मोबाइल ले गए। इसके अलावा पुरानी गल्ला मंडल में नीलेश कुमार की सत्यम ट्रेडर्स के यहां नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया। व्यापारी इस बात से खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि सत्यम ट्रेडर्स के यहां ठीक आठ दिन पहले उसी जगह पर नकब लगाया गया था। पुलिस को बता दिया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब फिर उसी जगह पर दोबारा नकब लगाया गया है। इससे गुस्साए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल तो बाजार में ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि बुधवार को एसपी से मिलकर आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।
वहीं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि सत्यम ट्रेडर्स के यहां एक सप्ताह पहले नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया आठ दिन बाद ठीक वहीं दोबारा नकब लगाया गया। पुलिस पुरानी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। दोबारा वहीं घटना हो गई। इससे व्यापारी समाज में दहशत है। लोग रात में दुकानों की रखवाली को लेकर चिंतित हो रहे हैं। अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों की एक आपातकालीन बैठक नगर अध्यक्ष सुमित शिवदर्शन लाल के आवास पर होगी। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर चोरियों की वारदातें नहीं रुकी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें