पीलीभीत। खेलो इंडिया अभियान के तहत जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर के प्राचार्य के निर्देश पर मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय टाहपौटा में शिक्षकों की खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मौर्य ने चक्का फेंककर किया। इस दौरान हुई खो-खो प्रतियोगिया में पूनम सहगल और वॉलीबॉल में अंजू सिंह की टीम विजयी रही।
महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंजू सिंह गौहानियां प्रथम, पूनम गंगवार पौटा खुर्द द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में आकांक्षा त्यागी प्रथम, प्रीति गंगवार द्वितीय, ऊंची कूद में आकांक्षा त्यागी प्रथम, शिवांगी त्यागी द्वितीय स्थान पर रहीं। शतरंज में शैली शर्मा प्रथम रहीं। भाला फेंक में ललिता गंगवार ने बाजी मारी। टेबल टेनिस में जसदीप कौर विजेता रहीं। चक्का फेंक में ललिता गंगवार प्रथम और शिवांगी तिवारी द्वितीय स्थान पर रहीं।
पुरुष वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में वीरेंद्र कुमार प्रथम, प्रफुल्ल दीक्षित द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में ब्रजेश कुमार ने पहला, प्रफुल्ल दीक्षित ने दूसरा स्थान पाया। शतरंज में प्रदीप कुमार व नीरज अग्निहोत्री विजेता रहे। बैडमिंटन एकल में ब्रह्मदेव तिवारी, युगल में लालकरण व देवेंद्र कन्हैया विजेता रहे। कबड्डी में सत्येंद्र की टीम विजेता घोषित की गई।
निर्णायक मंडल में एआरपी हाफिज अहमद, नमिता गंगवार, जयप्रकाश, संजीव कुमार, अजय कुमार, आदित्य गंगवार रहे। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष अनीता तिवारी, सैयदा, पुष्पलता शर्मा, शिप्रा गंगवार, रामगोपाल वर्मा, केके सागर, संघमित्रा गौतम, शालिनी राजपूत, पूनम सहगल, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।