फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाला खोदकर छोड़ा, घटिया निर्माण पर भड़के व्यापारी

Sat, 17 Oct 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला बिलई रिछा रोड पर नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण में देरी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि दो माह से अधिक समय बीतने के बाद भी दुकानों के सामने सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। इससे ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और कारोबार ठप होने की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि नाला निर्माण के लिए करीब दो माह पहले दुकानों के सामने गहरी खुदाई की गई थी। इसके बाद मलबा और गड्ढे छोड़ दिए गए। रास्ता बाधित होने से ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। धूल और मिट्टी के कारण दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। इस पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता सुधारने की मांग की। आरोप है कि इसके बाद ठेकेदार ने दुकानों के सामने काम अधूरा छोड़ दिया और अन्य स्थानों पर निर्माण शुरू कर दिया। इससे व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है। एसडीएम न्यायिक पवन कुमार ने बताया कि पानी भरने के कारण कार्य रोक दिया गया है। जल्द ही काम शुरु करा दिया जाएगा। गुणवत्ता को लेकर मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें