फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: असम हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में हाईवे किनारे पलटा ट्रैंक्टर ।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। चालक को झपकी आने पर बहराइच से हरिद्वार जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राॅली पर सवार हरिद्वार के थाना मंगलौर के गांव लीवरहेडी निवासी समीर (22) की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार आधी रात के बाद असम हाईवे पर गोमती गुरुद्वारा के कुछ दूर आगे हुई। सूचना पर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इस दौरान पता लगा कि घटना गजरौला थाना क्षेत्र की है। गजरौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के पिता नासिर ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिस पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव उनको सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें