फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
बीसलपुर बिलसंडा रोड के मानपुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की हुई भिड़ंत । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के तीन स्थानों पर बीते 24 घंटो में हुए हादसों में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी अमन कुमार शुक्रवार को सुबह बाइक से बिलसंडा जा रहा था। रास्ते में कटना पुल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। ट्रैक्टर में घुस जाने से बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर होते ही चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया।
बरेली के थाना भुता के गांव महेशापुर निवासी महेंद्रपाल बृहस्पतिवार को देर शाम बीसलपुर कोतवाली के गांव अर्जुनपुर जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी रामवती भी थी। रास्ते में केकेएस विद्यालय के सामने अचानक आए छुट्टा पशु को बचाने के कोशिश में पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के गांव जसोली निवासी अमन कुमार शुक्रवार दोपहर बाइक से नगर को आ रहे थे। बाइक पर उनके गांव का अमित भी था। रास्ते में कासिमपुर मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन महेंद्र और उनकी पत्नी रामवती को जिला अस्पताल की बजाए बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें