फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रक की टक्कर से पानी भरी खाई में पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बच्चों समेत 18 घायल

Tue, 11 Jul 2023 08:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरेली मार्ग पर गांव गोवल के पास पीछे से ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर - ट्रॉली पानी भरी खाई में पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 18 लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन
खाई में पलटा पड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में बरेली रोड पर सोमवार की देर रात गांव गोवल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पानी भरी खाई में पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 18 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अमखेड़ा निवासी नंदलाल ने बताया कि वह सोमवार देर रात करीब नौ बजे बीसलपुर कोतवाली के गांव बहुरुआ में नामकरण संस्कार में जा रहे थे। ट्रॉली में उनके परिवार के ही 18 लोग बैठे हुए थे। रास्ते में बीसलपुर बरेली रोड पर गांव गोवल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। 

ये भी पढ़ें- छोटे भाई ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा युवक, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन
विज्ञापन


खाई में बारिश का पानी भरा है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर बरेली की ओर भाग गया। इधर, घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि ट्रॉली के नीचे कोई नहीं दबा। शोर सुनकर गोवल गांव लोग आ गए। उन्होंने खाई में से लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

हादसे में नंदलाल, लालाराम, रामवती, रामबेटी, करण कुमार, रामदेवी, रामप्यारी, रेशमा देवी, दीपक कुमार, लीलावती, निहाल कुमार, सागर, सौर्यम, नीलू कुमारी, प्रिया, राम लली, धर्म पति और गायत्री देवी घायल हुई हैं। पुलिस ने घायलों को बीसलपुर के सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें