सावन के पहले सोमवार के लिए एक दिन पहले ही शहर के नाथ मंदिर व शिवालय सजकर तैयार हो गए। भगवान के दर्शन, पूजन और अभिषेक की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
धोपेश्वर नाथ मंदिर में सजावट
भगवान के दर्शन के लिए देर शाम से ही शिवभक्तों के जत्थों का आना शुरू हो गया था। जबकि तमाम जत्थे एक दिन पूर्व कछला और सुबह में रामगंगा के लिए रवाना हुए। देर रात तक तमाम कांवड़िये के जत्थों का आना शुरू हो गया।
तपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
गोला गोकर्णनाथ में उमड़ी भीड़
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। सोमवार तड़के से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
गोला के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त
बदायूं में बम-बम भोले की गूंज
बदायूं के बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर समेत आसपास के शिवालयों में रौनक रही। सुबह से ही यहां भक्तिमय माहौल रहा। बड़ी संख्या में शिवभक्त भोलेबाबा की कृपा पाने उनकी सेवा बेलपत्र, धतूरा और जल से भरा कलश लेकर पहुंचे। मंत्रोच्चार के साथ उनका अभिषेक किया और पूजन सामग्री अर्पित की। कछला घाट से कांवड़िये बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए मंदिरों के लिए रवाना हुए।
बिरुआबाड़ी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़