फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, दोनों वाहनों के चालक घायल

Sun, 09 Aug 2026 06:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। यह हादसा फरदिया शिव मंदिर के पास हुआ। हादसे में दोनों चालकों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर फरदिया शिव मंदिर के पास रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी से ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर लग गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो चालक को मामूली चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन




बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कुरइया तल्लुका फुटा कुआं निवासी कृष्णपाल ट्रैक्टर में धान कुटाई की मशीन लगाकर अमरिया क्षेत्र में काम करते हैं। रविवार को वह भौनी गांव में धान कुटाई का काम पूरा करने के बाद ट्रैक्टर और मशीन लेकर फरदिया की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन


दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर 
बताया गया कि वह फरदिया शिव मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी सितारगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में टूट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे ट्रैक्टर चालक और कार चालक को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें