फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रुपये जमा करने के बाद भी नहीं किया ट्रैक्टर का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। रुपये जमा करने के बाद भी ट्रैक्टर का पंजीकरण नहीं करने के मामले में जानकारी करने पर एजेंसी के मालिक ने गाली गलौज किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जिरोनिया गांव निवासी दुलीराम ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसमें 21 अगस्त 2021 शहर के गौहनिया रेलवे क्राॅसिंग के निकट स्थित एजेंसी से महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदा था। मय रजिस्ट्रेशन 6.70 लाख रुपये अदा किए थे। आरोप है कि बावजूद इसके ट्रैक्टर का पंजीकरण नहीं किया।
फर्म के मालिक कृष्ण कुमार टालमटोल करते रहे। दुलीराम का आरोप है कि 21 अप्रैल 2024 को पंजीकरण के बारे में जानकारी करने कृष्ण कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने गाली गलौज की और भगा दिया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि एजेंसी के मालिक कृष्ण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज रप ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें