पीलीभीत। प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाली बसों की लोकेशन जानने के लिए उनमें ट्रैकिंग डिवाइस लगाई जा रही है। इससे अधिकारियों के साथ ही यात्री भी बस के बारे मेंं जानकारी कर सकेंगे। ट्रैकिंग डिवाइस लग जाने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। चालक भी बसों को मनमाने से कहीं खड़ी नहीं कर सकेंगे।
स्थानीय डिपो से संचालित 102 बसों में से 70 बसों को प्रयागराज महाकुंभ में भेजा जाना है। डिपो पर इसकी तैयारियां की जा रही है। यह बसें तीन चरणों में वहां भेजी जानी है। इन बसों को भगवा रंग में कराया गया। अब इन बसों में ट्रैकिंग डिवाइस लगाने काम शुरू कर दिया गया है। अधिकांश बसों में ट्रैकिंग डिवाइस लग भी चुकी है। डिवाइस लग जाने से अधिकारियों के साथ ही यात्री भी मार्ग पर संचालित बस का आसानी से पता लगा सकेंगे। यह ट्रैकिंग डिवाइस डायल 112 नंबर को भी कनेक्ट करेगी। समस्या होने पर यात्री को तत्काल पुलिस सहायता भी मिल सकेगी। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डिवाइस को बसों में लगवाया जा रहा है। जल्द ही सभी बसों में लगवा दिया जाएगा।
महाकुंभ के लिए की बसों की बुकिंग की भी सुविधा
एआरएम ने बताया कि अगर किसी गांव या फिर कोई अन्य व्यक्ति कुंभ स्नान पर जाना चाहता है, तो वह कुछ बस की बुकिंग भी कर सकता है। इसमें करीब 50 लोगों की संख्या होनी चाहिए। इससे उस बस को वहां भेजा जा सके। 50 यात्री होने पर दो यात्रियों की यात्रा निशुल्क रहेगी।
शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती
शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती