फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो शावकों का अद्भुत नजारा देख गदगद हुए सैलानी

विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के मार्ग पर खेलते बाघ के दो शावक। स्रोत: सैलानी
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को बाघ के जमकर दीदार हो रहे हैं। इससे पीटीआर का पर्यटन लगातार सुर्खियों में है। रविवार को सुबह की शिफ्ट में जंगल सफारी के दौरान बाघ के दो शावकों का अद्भुत नजारा देख सैलानी गदगद हो उठे। सैलानियों ने तस्वीरें भी कैद की। सफारी के दौरान जंगल मार्ग पर बाघ के दो शावक निकलकर चहलकदमी करने लगे। कुछ देर बाद दोनों करीब आए और खेलने लगे। दोनों को खेलते देख सैलानी गदगद हो उठे। करीब दस मिनट तक दोनों शावकों ने जमकर मस्ती की। इसके बाद जंगल की ओर निकल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें