फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीटीआर में सैलानियों की उमड़ी भीड़, कम पड़े सफारी वाहन

Mon, 26 Jan 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मुस्तफाबाद बुकिंग काउंटर के बाहर लगी सैलानियों की भीड़। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माधोटांडा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सैलानियों को खूब लुभा रहा है। छुट्टी के चलते रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी तो जंगल सफारी के वाहन कम पड़ गए। सर्वाधिक भीड़ मुस्तफाबाद में पहुंची, वहीं बराही गेट से भी सफारी के सभी वाहन बुक हुए। जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को बाघ के दीदार भी हुए।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। हरा भरा जंगल और चूका बीच में गोवा जैसा नजारा सैलानियों को आकर्षित करता है। वहीं जंगल में विचरण करते बाघों के दीदार सैलानियों की पहली पसंद बने रहते हैं।
इधर, तीन दिन पूर्व से छुट्टी और मौसम साफ होने के बाद सैलानियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। चूका बीच की अधिकांश हटे बुक हो रही हैं वहीं गेस्टहाउस और सप्तसरोवर पर भी एडवांस बुकिंग चल रही है। रविवार को छुट्टी के दिन सैलानियों की संख्या सर्वाधिक रही। करीब छह सौ से अधिक सैलानी भ्रमण करने पहुंचे। इससे मुस्तफाबाद गेस्टहाउस स्थित बुकिंग काउंटर क्षेत्र में दिन भर भीड़भाड़ रही। बुकिंग के लिए सैलानियों को कतार में लगना पड़ा। वहीं बराही गेट पर भी अधिकांश वाहन बुक हो गए। कुछ सैलानियों को मायूस भी होना पड़ा। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को बराही गेट से जंगल सफारी के अधिकांश वाहन बुक रहे। पूर्व की अपेक्षा सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


इटली के सैलानियों ने भी किया भ्रमण
देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले सैलानियों के साथ-साथ अब विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। रविवार को इटली से आए विदेशी सैलानियों ने भी टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया और यहां की जैव विविधता की सराहना की, बाइफरकेशन की मशहूर सोनपापड़ी का स्वाद लेकर सैलानी काफी खुश हुए। सैलानियों को गाइड नेहा ने जंगल भ्रमण कराया और पीटीआर के बारे में जानकारी साझा की।

मुस्तफाबाद बुकिंग काउंटर के बाहर लगी सैलानियों की भीड़। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें