फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सैलानियों को इस बार खूब भाया पीटीआर

विज्ञापन
जंगल सफारी के दौरान के समय सामने आए बाघ और भालू । स्रोत - सोशल मीडिया
विज्ञापन
कलीनगर। प्राकृतिक सुंदरता और बाघों की निराली दुनिया से परिपूर्ण पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) सैलानियों को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि 30 अप्रैल तक सैलानियों की आमद ने पुराने रिकाॅर्ड तोड़ दिए। मंगलवार तक 27 हजार से अधिक सैलानियों ने पर्यटन का आनंद लिया। जबकि पिछले पूरे सत्र में 23579 सैलानियों की आमद हुई थी। बता दें कि इस सत्र के समाप्त होने में अभी 45 दिन शेष हैं।
विज्ञापन

पीटीआर के पर्यटन सत्र के द्वार 15 नवंबर से छह माह के लिए खोल दिए गए थे। इसके बाद से सैलानियों की आमद शुरू हो गई। सैलानियों के लिए वन निगम और पीटीआर की ओर से जंगल सफारी वाहनों की व्यवस्था की गई। चूका बीच की खूबसूरती और जंगल में वन्यजीवों की अधिक चहलकदमी के चलते सैलानियों की आमद लगातार बढ़ती गई।
इस सत्र में बाघों के भी अधिक दीदार हुए। इसके चलते जनपद के अलावा और दूरदराज राज्यों के साथ ही विदेशी सैलानियों की भी आमद पिछले सत्र की अपेक्षा अधिक रही। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि इस दौरान सैलानियों की सुविधा पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

000
अबतक 110 विदेशी सैलानी भी कर चुके भ्रमण
पिछले सत्र में जहां 54 विदेशी सैलानियों की आमद हुई थी, वहीं इस सत्र में अबतक 110 विदेशी सैलानी यहां भ्रमण कर चुके हैं। इसमें 75 पुरुष और 35 महिला सैलानी शामिल हैं। यह जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका आदि देशों से आए थे।
000
1762 बच्चों ने भी परिवार के साथ घूमा जंगल
पीटीआर में दर्ज आंकड़ों के अनुसार अबतक 27 हजार से अधिक महिला और पुरुष चूका और जंगल भ्रमण करने आ चुके हैं। इसके अलावा करीब 1765 बच्चे भी परिवार के साथ पीटीआर पिकनिक मनाने आ चुके हैं।
विज्ञापन

00
पीटीआर में साल दर साल पहुंचे सैलानी

वर्ष- विदेशी- भारतीय



2014- 00- 11135

2015- 10- 14172

2016- 13- 17566

2017- 15- 16360

2018- 16- 14887

2019- 23- 15885

2020- 13- 7122 कोरोना काल

2021- 02- 12579

2022- 07- 16287

2023- 65- 23579
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें