फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मार्ग पर दो शावकों संग दिखी बाघिन, सैलानियों की लगी लंबी कतार

Sun, 30 Nov 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जंगल मार्ग पर दो शावकोंं के साथ घूमती बा​​घिन। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
माधोटांडा। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की बढ़ती गतिविधियां सैलानियों के लिए आकर्षण बनती जा रही हैं। रविवार की छुट्टी होने के कारण सुबह की शिफ्ट में भी बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंचे। खटीमा मार्ग पर लाल पुल के निकट अचानक एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ सड़क पर आ गई। करीब पांच मिनट तक बाघिन और शावक मार्ग पर ही चहल-कदमी करते रहे। इस दौरान जंगल सफारी वाहन ही नहीं, बल्कि अन्य राहगीरों के वाहन भी रुक गए और लंबी कतार लग गई। सभी लोग इस मनमोहक दृश्य को देखकर उत्साहित हो उठे और कई सैलानियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को दोनों शिफ्टों में सैलानियों की बेहतर आमद हुई। लगभग 400 से अधिक सैलानियों ने जंगल का भ्रमण किया। बाघ के दीदार हुए। सैलानियों की सुविधाओं के पालन संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें