फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चीनी मिल गेट स्थित क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल ठप करा दी

Sun, 30 Nov 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करते नोडल अ​धिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बीसलपुर। दो ट्रॉला गन्ना माफिया बताकर उनका गन्ना जब्त करने के साथ ही पुलिस को तहरीर देने से भड़के किसानों ने रविवार को दोपहर चीनी मिल गेट स्थित क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल ठप करा दी।
विज्ञापन

चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को गांव अमृता खास में एक धर्म कांटे पर दो लोगों को गन्ना तुलवाते हुए पकड़ा था। अधिकारियों का मानना था कि वे लोग गन्ना माफिया हैं। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे चीनी मिल के गेट पर स्थित क्रय केंद्र पर गन्ना तुलवाने आए किसानों ने मिल गेट के तीनों तौल कांटों पर तौल बंद करा दी।
केन यार्ड में मिल प्रबंधन के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के साथ जिला पंचायत सदस्य शिव स्वरूप गंगवार के अलावा चीनी मिल और सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि किसानों को माफिया बताकर उनका गन्ना जब्त कर लिया। किसानों का गन्ना वापस किया जाए। तहरीर भी वापस हो। प्रदर्शन करने वालों में चीनी मिल के उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, संचालक मनमोहन सिंह, कामता प्रसाद वर्मा, गन्ना समिति के संचालक राजू भैया शर्मा आदि शामिल रहे। दोपहर लगभग दो बजे एसडीएम नागेंद्र पांडेय चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को लेकर किसानों के पास पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की वार्ता कराई। प्रधान प्रबंधक ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। किसानों ने आंदोलन खत्म किया और तौल चालू हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें