फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता से छेड़खनी कर कपड़े फाड़े, विरोध करने पर पीटा

Wed, 19 Jul 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। खेत से धान की पौध उखाड़ रही विवाहिता से एक युवक ने अपने साथी के संग छेड़खानी की। उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। हजारा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवती की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना हजारा थाना के एक गांव में एक जुलाई की है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति मजदूरी करने पानीपत गए हैं। वह एक जुलाई को खेत से धान की पौध उखाड़ रही थी तभी राहुलनगर सुकमानी निवासी रतन ने अपने साथी के साथ खेत पर पहुंचकर छेड़खानी शुरू कर दी। कपड़े भी फाड़ डाले। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें