कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र के गांव धुरिया पलिया निवासी मुख्तार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात पड़ोस के रहने वाला उसका जीजा बलकार सिंह शराब के नशे में घर में घुस आया। उसके साथ में कुलविंदर सिंह व एक अन्य व्यक्ति की था।
आरोप है कि ये लोग घर में मौजूद पत्नी राजवीर कौर को गालियां देने के साथ लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे। पत्नी को पारिवारिक मामलों का हवाला देकर टॉर्चर किया। आरोप है कि मंगलवार सुबह चार बजे आरोपी फिर घर पहुंचे और उसकी पत्नी को पंखे के कुंडे से लटका कर मार डाला। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद