फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीफन हॉकिंग को आदर्श मानते हैं जिला टॉपर शाश्वत

Mon, 25 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शाश्वत ने बताया कि उसने रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई कर सफलता अर्जित की है। भौतिकी वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग को अपना आदर्श मानते हैं। शाश्वत ने बताया कि उनके सफलता के पीछे परिवार वालों और गुरुजनों का आशीर्वाद है। पढ़ाई के अलावा खाली समय में बैडमिंटन और कंप्यूटर गेम्स खेलना पसंद है। राजनीति में दिलचस्पी भी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का बेहतर राजनीतिज्ञ मानते हैं। वह शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी एवं पत्रकार निर्मलकांत शुक्ला और प्रधानाचार्य रामजानकी शुक्ला के पुत्र हैं।  
विज्ञापन


सिविल सर्विसेज में जाएंगे मानस
पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल के छात्र मानस जैसवाल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में  96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
शहर के मोहल्ला बल्लभनगर कॉलोनी निवासी व आढ़ती प्रेम जैसवाल एवं संध्या के पुत्र मानस सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं। बताया कि उसने यह सफलता रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई कर हासिल की है। अपने ताऊ समाजसेवी सतीश अग्रवाल को आदर्श मानते हैं। उनकी इस सफलता में परिवार के सभी सदस्य का योगदान है। विशेषकर सभी टीचर्स का जिन्होंने उन्हें पढ़ाया। खाली वक्त में उन्हें किताबें पढ़ना पसंद है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं सौम्या
पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या अग्रवाल 12वीं परीक्षा में  96.40 प्रतिशत अंकर पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
बल्लभनगर कॉलोनी निवासी पेट्रोलपंप व्यवसायी प्रणव अग्रवाल और पूजा अग्रवाल के तीन संतानों में सौम्या सबसे बड़ी हैं। बताया कि उसने यह सफलता प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई कर प्राप्त की है। बताया कि बेहतर सफलता के लिए टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और शिक्षक योगेश सर को देती है। दादा सतीशचंद्र अग्रवाल और दादी बीना अग्रवाल को अपना आदर्श मानने वाली सौम्या बताती हैं कि वह भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें