फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल रेलमंत्री प्रभु करेंगे ब्राडगेज का शिलान्यास

Thu, 26 Nov 2015 10:58 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु 28 नवंबर को यहां ब्राडगेज कार्य का शिलान्यास करने पहुंच रहे हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी आ रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां तेजी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इज्ज्तनगर मंडल कार्यालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक रेलमंत्री व रेल राज्यमंत्री 28 नवंबर को दोपहर 1.45 बजे पंतनगर से हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर भोजीपुरा-टनकपुर रेल मार्ग पर चल रहे आमान परिवर्तन कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 2.55 बजे यहां से वापसी के लिए रवाना होंगे। इधर केंद्रीय मंत्री के पीआरओ रंजीत सिंह ने बताया कि रेलमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मेनका संजय गांधी भी आ रही हैं।
विज्ञापन


पक्का मंच बनाने का कार्य शुरू
रेल मंत्री के आगमन को लेकर बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में ही 36 गुणा 20 फिट का पक्का मंच बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। चार फिट ऊंचाई के बन रहे मंच को बनाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके समीप ही शिलान्यास का शिलापट्ट बनाया जा रहा है। रेलमंत्री रिमोट के माध्यम से शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें