फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लाक के 112 गांव में बनेंगे शौचालय

Fri, 17 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
रुपये जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य सरकार ने दो करोड़ रुपये जारी किए
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में शौचालय बनाने के लिए राज्य सरकार ने दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस धनराशि से पूरनपुर ब्लाक के 112 गांव में शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने डीएम को 112 गांव की सूची भेजी है।
विज्ञापन

गांव को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाने का अभियान इन दिनों स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहा है। योजना के तहत ग्रामीणों को खुले में शौच न जाने को प्रेरित किया जा रहा है साथ ही गांव में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने जिले को दो करोड़ की धनराशि अवमुक्त की थी लेकिन आचार संहिता के चलते इस धनराशि का उपयोग नहीं हो पाया था। आचार संहिता समाप्त होने पर अब इन धनराशि का उपयोग किया जाना है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने जिलाधिकारी को पूरनपुर ब्लाक के 112 गांव की सूची भेजी के साथ पत्र भेजा है। इसके अनुसार राज्य सरकार से जारी धनराशि से पूरनपुर में चिह्नित किए गए 112 गांव में शौचालय बनाए जाए लेकिन इसमें यह ध्यान रहे की जिस गांव को चुना जाए वह ओडीएफ हो सके। पत्र में यदि इन गांव के लिए यह धनराशि कम पड़ती है तो केंद्रीय मंत्री ने अपनी ओर से और धनराशि देने की घोषणा भी की है। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो करोड़ की धनराशि जिले को मिली है साथ ही केंद्रीय मंत्री के पत्र के साथ सूची भी मिली है। इन गांव में प्राथमिकता के आधार पर शौचालय बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें