फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चस्पा होगी अनंतिम सूचियां

Wed, 25 Mar 2015 11:48 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी गन्ना समिति और सहकारी चीनी मिल के डेलीगेट चुनाव के बाद प्रबंध कमेटी सदस्य का चुनाव आठ अप्रैल को होगा। इसके लिए अनंतिम मतदाता सूची गुरुवार को चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन


गन्ना की राजनीति करने वाले नेता चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही सक्रिय हो गए थे। संचालक, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे नेताओं ने डेलीगेट के चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों के हक में मतदान कराकर जीत दिलाई, ताकि संचालक के चुनाव में उनका पलड़ा भारी रहे।

बता दें कि सहकारी चीनी मिल और सहकारी गन्ना समिति में 12-12 संचालक चुने जाने हैं। चीनी मिल में संचालकों के चुनाव में 93 डेलीगेट जबकि सहकारी गन्ना समिति मेें 403 डेलीगेट अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। चीनी मिल में सौ डेलीगेट और सहकारी गन्ना समिति में 425 डेलीगेट के पद हैं। इसमें से क्रमश: सात और 22 पद चुनाव के बाद रिक्त रह गए।
विज्ञापन


 सहकारी गन्ना समिति और चीनी मिल मेें संचालक पद के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 26 मार्च को होगा। 27 मार्च को सूची पर आपत्तियां लेकर तत्काल उसका निस्तारण किया जाएगा। 29 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। 30 मार्च को नामांकन दाखिल होगा। 31 मार्च को जांच और वैध नामों की सूची चस्पा होगी।

इसके बाद एक अप्रैल को नाम वापसी, चुनाव चिन्हों का आवंटन और आठ को चुनाव और मतगणना होगी। सहकारी गन्ना समिति में सभापति और उपसभापति का जबकि चीनी मिल में उप सभापति का चुनाव नौ अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें