फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आज पंडालों में विराजेंगे विघ्नहर्ता, शोभायात्रा निकलेंगी

Tue, 19 Sep 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में श्री गणेश चतुथी उत्सव के लिए महाराष्ट से मगाई गई गणेश मूर्ति । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मंगलवार से गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। महाराष्ट्र मित्र मंडल ने महाराष्ट्र से गणपति की भव्य मूर्तियां मंगवाई हैं। इन्हें मंगलवार को विधिविधान से पंडालों में विराजमान किया जाएगा। शहर में चौक बाजार व परमठ मंदिर से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

पीलीभीत के द्वारकाधीश मंदिर चौक बाजार एवं कालिया मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाएगी। द्वारिकाधीश मंदिर के अलावा चूड़ी वाली गली में पंडाल सजाया जाएगा। यहां गणपति की मूर्ति की स्थापना होगी। मूर्ति महाराष्ट्र से मंगाई गईं हैं। महाराष्ट्र मित्र मंडल हर साल द्वारिकाधीश मंदिर में गणेश उत्सव मनाता है। मित्र मंडल में महाराष्ट्र से आकर पीलीभीत में बसे लोग शामिल हैं।

शहर में श्री गणेश चतुथी उत्सव के लिए महाराष्ट से मगाई गई गणेश मूर्ति । संवाद

शहर में श्री गणेश चतुथी उत्सव के लिए महाराष्ट से मगाई गई गणेश मूर्ति । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें