फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आज कड़ी सुरक्षा में निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

Wed, 03 Sep 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बारावफात के मौके पर बृहस्पतिवार रात शहर में निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए न सिर्फ बैरिकेडिंग कराई गई है बल्कि पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। सीओ सिटी ने दिनभर शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी बृहस्पतिवार रात दस बजे हशमत नगर से दरगाह आस्ताने हशमतिया के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां के नेतृत्व में निकाला जाएगा। यह जुलूस परंपरागत मार्गों से होते हुए वापस दरगाह पहुंचकर समाप्त होगा। दरगाह प्रशासन ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जुलूस हर वर्ष की भांति शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चार सीओ, 10 थाना प्रभारी, 35 सब इंस्पेक्टर और करीब 350 कांस्टेबल समेत 450 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। शहर में 13 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, वहीं वर्ष 2015 में विवादित रहे मद्दे की पुलिया पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
एसपी ने बताया कि जुलूस को लेकर चार क्लस्टर मोबाइल, दो क्यूआरटी, 50 पुलिस प्वाइंट बनाए गए हैं।
तीन स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है। सभी फोर्स को शनिवार दोपहर तीन बजे पुलिस लाइन में ब्रीफ किया जाएगा। इधर सुरक्षा के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और खुफिया विभाग भी अलर्ट पर हैं। अफसर लगातार शहर का दौरा कर रहे हैं और जुलूस मार्ग पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें