पीलीभीत। प्रधानमंत्री फसल योजना के तहत बीमा कराने का आज अंतिम मौका है। जिले में अब तक 24,567 किसान इसके लिए आवेदन कर चुके हैं।
फसलों को प्राकृतिक आपदा के दौरान काफी नुकसान हो जाता है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है। प्राकृतिक आपदा में फसल के नुकसान होने पर बीमा कंपनी को बीमा कराने वाले किसान को 1,029,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से देने के निर्देश हैं। शासन के निर्देश पर खरीफ फसलों को लेकर फसल बीमा प्रक्रिया शुरू करते हुए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई थी। हालांकि बाद में इसे बढ़ा दिया गया था। बीमा कराने से वंचित ऋणी किसान 30 अगस्त तक करा सकते हैं। वहीं गैर ऋणी किसान के लिए बीते 14 अगस्त तक बीमा कराने की तिथि तय की गई थी। इस योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए आज अंतिम दिन है। उप कृषि निदेशक राम मिलन परिहार ने बताया कि फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है।