फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रधानमंत्री की मां के लिए अपशब्द कहे जाने पर पुलिस को दी तहरीर

Sat, 30 Aug 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बिहार में इंडिया गठबंधन की रैली में मंच से प्रधानमंत्री की मां के लिए अपशब्द कहे जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाल पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इसमें भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की रैली में मंच पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में देश के प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां के लिए अपशब्द कहे गए। मंच पर सार्वजनिक रूप से देश का अपमान हुआ है। कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर में इंडिया गठबंधन और उनके प्रमुख नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें