केंद्रीय महिला एवं बालविकास मंत्री मेनका गांधी की पहल पर आईएमए के तत्वावधान में रविवार को जिले के दो गांव में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिले के दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री ने आईएमए के सदस्यों के बैठक कर प्रैक्टिस के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर गरीबों की नि:शुल्क सेवा को प्रेरित किया था। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास पुष्टाहार से सहयोग के निर्देश दिए थे। केंद्रीय मंत्री की पहल पर आईएमए ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों का कार्यक्रत तय कर लिया है। इसके तहत रविवार को पूरनपुर विकास खंड में सांसद आदर्श गांव गुलडिया भूपसिंह और ललौरीखेड़ा ब्लाक के गांव कल्यानपुर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि प्रमोद अग्रवाल एवं आईएमए सचिव डॉ. एसके मित्रा ने बताया कि दोनों स्वास्थ्य शिविरों की तैयारी कर ली गई है। दोनों गांव में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मरीजों का परीक्षण व उपचार किया जाएगा।