फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गईं तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत समूचे जिले में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्राओं में शामिल बच्चों और युवाओं का जोश देखते ही बनता था। इस दौरान भारत माता की जय से समूचा वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

शहर के जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र सुनगढ़ी में सुबह जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में तो दलेलगंज के जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कृष्ण कुमार, तंजीम अहमद, मोहम्मद कमर, संजीव कुमार मौजूद रहे।


बीसलपुर। भाजपा कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा पुन: कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। जिसे प्राचार्य डॉ. सुशील सोनी ने रवाना किया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय गोवल पतीपुरा से भी प्रधानाध्यापक विनोद सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन




अमरिया। द ग्रेट इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज के छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने इसे रवाना किया । तहसीलदार अर्ची गुप्ता, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र, प्रधानाचार्य मोहम्मद उस्मान, तौसीफ अहमद मौजूद रहे।



बरखेड़ा। प्राथमिक विद्यालय शेखापुर, कंपोजिट विद्यालय नबादा महेश उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, कंपोजिट विद्यालय बरगदा से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

पूरनपुर मे भी निकाली तिरंगा यात्रा



पूरनपुर। भाजपा ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। कोतवाली मार्ग पर स्थित एक बरातघर से शुरू हुई यात्रा कोतवाली रोड, स्टेशन चौराहा, माधोटांडा रोड, तिरंगा चौराहा, तहसील रोड, पकड़िया चौराहा होते हुए फिर बरात घर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद

बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद

बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद

बीसलपुुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें