फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सपा ने अधिवक्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई

विज्ञापन
सपा के जागरूकता अ​भियान में मौजूद पदा​धिकारी।
विज्ञापन
पीलीभीत। छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के तहत सपा पदाधिकारियों ने मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर के बाहर सदस्यता अभियान चलाया। इसके तहत कई अधिवक्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन

अभियान के प्रभारी अरशद दद्दा ने कहा कि पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है। सपा सरकार में ही अधिवक्ता सुरक्षित रहते हैं। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि कानून से जनता को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए सपा हमेशा लड़ाई लड़ती आई है। इस अभियान के जरिए पार्टी को काफी मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सभा की जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बालक रामसागर, नरेंद्र मिश्रा कट्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें