फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मानसिक अभिरुचि के सवालों को हल करने में लगा समय

विज्ञापन
शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गेट के बाहर लगी अभ्यथीZयो की ला
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी पुलिस से जुड़े मानसिक अभिरुचि के सवालाें ने अभ्यर्थियों को परेशान किया। इन सवालों को पढ़ने और समझकर हल करने में अभ्यर्थियों को अधिक समय खर्च करना पड़ा।
विज्ञापन

पहली पाली के पेपर में वुमेन पॉवर लाइन नंबर 1090 के बारे में पूछा गया तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के बदले नाम को भी सवालों में शामिल किया गया। भारत के चंद्रयान मिशन पर भी सवाल आया। पूछा गया कि चंद्रयान-तीन के लैंडर का क्या नाम है।
अभ्यर्थी आबिद ने बताया कि रीजनिंग, गणित और मानसिक अभिरुचि के सवाल परेशान करने वाले थे। उधर, दूसरी पाली की परीक्षा में भी गणित और रीजनिंग के सवालों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया। अभ्यर्थियों ने बताया कि पुलिस से संबंधित सवालों में समय अधिक लगा।
विज्ञापन

-
गणित के सवालों ने किया परेशान

दो बार परीक्षा में शामिल हो चुकी हूं। इस बार परिणाम अच्छा आने की उम्मीद है लेकिन गणित से संबंधी प्रश्न कुछ ज्यादा ही कठिन थे। रीजनिंग के सवाल भी उलझाने वाले थे।
- रेनू देवी

-
प्रश्नपत्र में गणित के सवाल काफी कठिन थे। जिसकी वजह से कई प्रश्न हल नहीं हो सके। बाकी विषयों के अधिकतर सवाल पढ़े हुए ही आए।
- काजल सिंह।

-
गणित के सवाल कुछ ज्यादा ही कठिन रहे। रीजनिंग के सवाल भी सही थे। उम्मीद है कि परिणाम अच्छा रहेगा।- प्रिया देवी।

-
गणित के प्रश्नों की उत्तर देने में दिक्कत आई। अन्य विषयों में किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं रही। सभी प्रश्नों के जवाब दिए हैं।
- शिवम।

शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गेट के बाहर लगी अभ्यथीZयो की ला

शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गेट के बाहर लगी अभ्यथीZयो की ला

शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गेट के बाहर लगी अभ्यथीZयो की ला

शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गेट के बाहर लगी अभ्यथीZयो की ला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें