फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शावक के साथ किसान के घर में घुस गई बाघिन, परिवार में मची चीख-पुकार

Mon, 23 Feb 2026 03:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रनगर में एक बाघिन ने दहशत फैला दी। बताया जाता है कि बाघिन अपने शावक के साथ रात में एक किसान के घर में घुस गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघिन और उसका शावक गांव के पास गन्ने के खेत में चला गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर निकली बाघिन अपने शावक के साथ शनिवार की रात हजारा थाना के गांव चंद्रनगर के एक घर में घुस गई। शोर-शराबा होने पर बाघिन और शावक समीप के गन्ने के खेत में चले गए। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम ने ड्रोन कैमरा उड़ा कर गन्ने के खेत में बाघिन और शावक की तलाश की। मगर, बाघिन, शावक की फोटो कैद नहीं हो सकी। टीम को गांव के समीप बाघ के पगचिह्न मिले हैं।

विज्ञापन

  
गांव चंद्रनगर के समीप एक महीने से चहलकदमी कर रहे बाघ को 19 फरवरी की शाम को पकड़ा गया था। अगले दिन बाघ को दुधवा नेशनल पार्क में छोड़ा गया। शनिवार को गांव में गन्ने के खेत के समीप बनाया गया मचान और लगाया गया पिंजरा बाघ पकड़ने के बाद हटा लिया गया। शनिवार रात गांव के दिवाकर दुबे के घर शावक के साथ बाघिन के घुसने का शोर मचा। रात को तीन बार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने ड्रोन उड़ाकर समीप स्थित गन्ने के  खेत में शावक और बाघिन के शोर पर उसकी तलाश की। हालांकि ड्रोन में शावक और बाघिन की तस्वीर कैद नहीं हुई। 

संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने बताया कि गांव चंद्रनगर के गैर आबाद मौजा डेरा के समीप शावकों और बाघिन की चहलकदमी पर रविवार को टीम मौके पर भेजी गई। टीम को डेरा मौजा के समीप बाघ के पैरों के निशान मिले हैं। निशान बाघ या बाघिन किसके है, इसका परीक्षण किया जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी विभागीय उच्च अफसरों को भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें