फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघों ने संभाली जंगल की मेहमाननवाजी, सैलानी हो रहे निहाल

Wed, 04 Nov 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
किशनपुर अभयारण्य में बाघ को देख रोमांचित हो गए सैलानी। स्रोत : वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा के जंगलों में इस बार सैलानियों की मेहमाननवाजी बाघ कर रहे हैं। जंगल सफारी पर निकलने वाले पर्यटकों को लगातार बाघों के दीदार हो रहे हैं। घने कोहरे के बीच अचानक सामने आ जाने वाले बाघ सैलानियों के रोमांच को दोगुना कर रहे हैं। किशनपुर अभयारण्य और मैलानी वन्यजीव विहार रेंज का 23 नंबर पर्यटन मार्ग पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

एक नवंबर से पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से ही यहां बाघों की लगातार साइटिंग हो रही है। पर्यटन सत्र के पहले दिन रविवार को घने कोहरे की चादर के बीच सैलानियों को बाघ दिखाई दिए। इसके बाद भी लगातार तीन दिनों तक पर्यटकों को बाघों के दीदार हुए। सोमवार तक यहां आने वाले सैलानियों की संख्या 281 पहुंच चुकी थी। बाघ देखने की हसरत लेकर जंगल पहुंच रहे पर्यटक यहां से रोमांचक अनुभव लेकर लौट रहे हैं।
किशनपुर अभयारण्य के बेलडंडा, 23 और 17 नंबर पर्यटन मार्गों के साथ ही मैलानी वन्यजीव विहार रेंज के 23 नंबर टूरिस्ट सर्किट में भी बाघों की मौजूदगी सैलानियों को आकर्षित कर रही है। मैलानी-भीरा हाईवे पर स्थित गेट से प्रवेश कर पर्यटक करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में फैले हरे-भरे और घने साल के जंगल का आनंद लेते हैं। यहां जंगल का सन्नाटा, बाघों की दहाड़ और जलाशयों में प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट सफारी को यादगार बना रही है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि समृद्ध जैव विविधता, सुरक्षित प्राकृतिक आवास और प्रचुर मात्रा में भोजन-पानी की उपलब्धता के चलते दुधवा, किशनपुर अभयारण्य और कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पर्यटन सत्र के पहले दिन से ही सैलानियों को लगातार बाघ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें