फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ का मचा शोर, मिले तेंदुआ के पंजों के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांव मुरैनिया गांधी नगर के समीप सोमवार शाम को बाघ होने का शोर मच गया। शोर पर वन्यजीव खेतों की ओर चला गया। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम को खेत में तेंदुए के पंजों के निशान मिले। तेंदुआ की चहल कदमी को लेकर गांव के समीप दो कैमरे लगाए गए हैं, ताकि उसकी गतिविधि कैमरों में कैद की जा सके। निगरानी को टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 8:30 बजे गांव मुरैरिया गांधीनगर के समीप खेत में वन्यजीव को चहल कदमी करते देख लोगों ने बाघ होने का शोर मचाया। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बाघ होने की सूचना पर टीम को भेजा गया था। तेंदुआ के पंजों के निशान मिले हैं। निगरानी को टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों को तेंदुआ की चहलकदमी की जानकारी देकर सतर्क रहने को कहा गया। उन्होंने बताया कि गांव के समीप दो कैमरे लगवाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें