फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोहरे के बीच बाघ की चहलकदमी...गदगद हुए सैलानी

विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बुधवार को जंगल सफारी के दौरान कोहरे के बीच घूमता बाघ। स्रोत सैलानी
विज्ञापन
कलीनगर। टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के दौरान सैलानियों को बाघ के जमकर दीदार हो रहे हैं। बुधवार को सुबह की शिफ्ट में जंगल सफारी कर रहे सैलानियों को कोहरे के बीच चहलकदमी करते बाघ के दीदार हुए। खूबसूरत नजारा देख सैलानी गदगद हो उठे।
विज्ञापन

पीटीआर के पर्यटन सत्र का छह नवंबर को आगाज हुआ था। इसके बाद से ही सैलानी लगातार चूका बीच और जंगल की खूबसूरती को देखने पहुंच रहे हैं। देश के विभिन्न इलाकों के अलावा विदेशी सैलानियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
भ्रमण करने पहुंच रहे सैलानियों की पहली पसंद बाघ का दीदार ही बना हुआ है। मंगलवार को सुबह की शिफ्ट में जंगल सफारी के करीब 10 वाहन भ्रमण के लिए रवाना हुए। सुबह कोहरे के साथ धुंध छाई हुई थी, इसी बीच मार्ग के किनारे चहलकदमी करता बाघ देख सैलानी गदगद हो उठे।
विज्ञापन

काफी देर तक बाघ मार्ग के किनारे घूमता रहा। सैलानियों ने इस खूबसूरत नजारे को कैमरों में भी कैद किया। सत्र की शुरुआत के बाद से ही सैलानियों को बाघ के दीदार हो रहे हैं। यहां कई ऐसे बाघ हैं जो जंगल सफारी के चिह्नित मार्ग और उसके आसपास चहलकदमी करते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें